फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुरांश को बचाने में ग्रामीणों की भूमिका अहम

Fri, 22 Apr 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
बुरांश महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। हिमालय स्टडी सेंटर की ओर कौसानी में चल रहा बुरांश महोत्सव जारी है। महोत्सव के तीसरे दिन कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। हिमालय स्टडी सेंटर में महोत्सव के दौरान कार्यक्रम के संयोजक और सुप्रसिद्ध छायाकार थ्रीश कूपर ने लोगों को बुरांश महोत्सव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महोत्सव कौसानी के पर्यटन विकास को बल देगा।
विज्ञापन


उन्होंने बुरांश की विलुप्त हो रही प्रजाति को बचाने के लिए क्षेत्र के लोगों से आगे आने को कहा। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से बुरांश के अधिक पौधे रोपने को कहा। लक्ष्मी आश्रम की बसंती बहन ने कहा कि हिमालय को बचाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्यवृक्ष बुरांश उत्तराखंड की धरोहर है।

उन्होंने कहा कि हिमालय की सुंदरता को बुरांश के फूल और पेड़ सालों से चार चांद लगाते रहे है। महोत्सव में बाहरी, स्थानीय कलाकारों समेत लक्ष्मी आश्रम के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। लोगों ने महोत्सव में लगी फोटो प्रदर्शनी भी देखी। वहां कथक नृत्यांगना गौरी दिवाकर, मुन्नी प्रसाद, उर्मिला श्रीवास्तव आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें