फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भनार, कर्मी में महोत्सवों की तैयारी

Sun, 22 Nov 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत भनार के श्री श्री 1008 बंज्यैण देवता के मंदिर में मेले और ग्राम पंचायत कर्मी में 23 नवंबर से शुरू हो रहे दानपुर महोत्सव की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। दोनों स्थलों पर आयोजित कार्यक्रमों के शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री हरीश रावत आ रहे हैं।
विज्ञापन


विधायक ललित फर्स्वाण और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने दोनों स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मेला और महोत्सव समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की और आवश्यक जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को तैयारियों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

भनार ग्राम पंचायत के श्री श्री 1008 बंज्यैण देवता के मंदिर में 23 नवंबर को त्रयोदशी का मेला लग रहा है। शनिवार मंदिर में बोया हरेला काटकर बंज्यैण देवता को अर्पित किया गया। पुजारी प्रेम सिंह धामी ने प्रसाद बांटा। यहां ग्राम प्रधान पार्वती देवी, बीडीसी सदस्य नंदी देवी और सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल कोरंगा, गोविंद कोरंगा और प्रेम सिंह कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ मुख्यमंत्री रावत करेंगे। उधर उसी दिन कर्मी गांव में आयोजित दानपुर महोत्सव का शुभारंभ हो रहा है। दोनों स्थलों पर लोक कलाकारों ने अपने कार्यक्रमों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। उद्घाटन के लिए यहां भी सीएम ही आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें