फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल के ठेका श्रमिकों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
नारेबाजी करते बीएसएनएल संविदा कर्मचारी। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। लंबित वेतन का भुगतान करने समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होने से नाराज बीएसएनएल के ठेका श्रमिक बीएसएनएल कैजुएल कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। श्रमिकों ने तहसील रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय में नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वेतन से कटौती की जा रही है लेकिन ईपीएफ खातों में पैसा जमा नही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 15 जुलाई तक श्रमिकों का कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। 16 जुलाई को प्रांतीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आह्वान पर मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय देहरादून में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन होगा, जिसमें जिले से भी श्रमिक हिस्सा लेंगे।
कहा कि बीएसएनएल के ठेका श्रमिकों की उपेक्षा बर्दास्त नहीं की जाएगी। वहां भरत सिंह, बलवंत सिंह, सुरेंद्र थापा, कैलाश चौधरी, हरीश सिंह मेहता, ललित मोहन, बलवंत सिंह, मोहन लाल, हरीश गडिय़ा, नवीन चंद्र, आनंद सिंह, जमन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें