बागेश्वर के गांधी पार्क में धरने पर बैठे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कालेज पिथौरागढ़ में छात्र संघ के पुस्तक शिक्षक आंदोलन के समर्थन में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में सांकेतिक धरना दिया।
उन्होंने कहा कि छात्र पुस्तक-शिक्षक की मांग को लेकर आंदोलनरत है लेकिन सरकार उनकी एक भी नहीं सुन रही है। पुस्तक और शिक्षक नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार को उनकी मांगों को जल्द पूरा करना चाहिए। उन्होंने छात्रों की मांग पूरा नहीं होने पर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की चेतावनी दी।
ये लोग बैठे धरने पर
धरने में जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, विधानसभा अध्यक्ष रंजीत रावत, गोविंद कठायत, प्रकाश चंद्र, हेमंत टंगड़िया, कुलदीप मेहता, कैलाश पवार, भीम कुमार, पनी राम, अजय चंदोला, दीपक कोहली, नागेंद्र कनवाल, लक्ष्मी धर्मसक्तू, राजेंद्र टंगड़िया, ललित कनवाल, मनीष वाली आदि बैठे।