फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल जमा करने के लिए बीएसएनएल को आज तक का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बीएसएनएल बिजली बकाए की एकमुश्त राशि जमा नहीं कर पा रहा है। बीएसएनएल ने तीन किस्तों में बकाया राशि जमा करने के लिए समय मांगा है। पहली किश्त 21 मार्च को जमा करनी है। पहली किस्त जमा नहीं की तो 22 मार्च को ही बीएसएनएल के 21 मोबाइल टावरों के बिजली कनेक्शन कट जाएंगे।
विज्ञापन

यूपीसीएल के मुताबिक बीएसएनएल पर करीब 19 लाख का बिजली बिल बकाया था। पावर कारपोरेशन ने पूर्व में बकाया जमा न करने पर 11 मोबाइल टावरों के कनेक्शन काटे थे। बीएसएनएल ने नौ टावरों खांकर, दाणोछिना, पालड़ीछीना, कटारमल, खडेरिया, उड़खुली, मन्यूड़ा, लोहारचौरा, टानीखेत टावरों के अवशेष भुगतान में से करीब डेढ़ लाख रुपये का बकाया जमा कर दिया था, इन टावरों के कनेक्शन जोड़ दिए गए थे। जबकि दो टावर रवाईखाल, हवनतोली के कनेक्शन भुगतान शेष रहने के चलते नहीं जुड़े हैं। 21 अन्य टावरों पर भी कनेक्शन कटने का खतरा मंडरा रहा है। यूपीसीएल के ईई भाष्कर पांडे ने बताया कि बीएसएनएल को 20 मार्च तक बकाया जमा नहीं करने पर शेष टावरों के कनेक्शन काटे जाने की चेतावनी दी गई थी। बीएसएनएल ने 21 मार्च को दो लाख और 25 मार्च तक साढ़े चार लाख की राशि जमा करने की बात कही है। 28 मार्च तक पूरा बकाया जमा करने की बात कही गई है। कहा है कि बीएसएनएल वायदे के अनुसार बिल जमा नहीं करता है तो शेष 21 टावरों के भी कनेक्शन काट दिए जाएंगे। उधर, बीएसएनएल के जेटीओ हेमंत जोशी ने बताया कि बकाया जमा करने के लिए मुख्यालय से बजट की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें