फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 71 हजार गबन का आरोपी शाखा डाकपाल गिरफ्तार

Sun, 28 Jul 2024 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। पुलिस ने सुकन्या समृद्धि योजना के खाताधारकों की धनराशि का गबन करने के आरोपी काफली (रीमा) शाखा डाकघर में तैनात शाखा डाकपाल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शाखा डाकपाल के पद पर कार्यरत आदित्य सिन्हा के खिलाफ खाताधारकों की सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित 71,723 रुपये का गबन के संबंध में रीमा पुलिस चौकी में शिकायती प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ था। इसके आधार पर एक जून को रीमा चौकी में उपरोक्त के विरुद्ध 409 आईपीसी में केस दर्ज किया गया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे के निर्देशन और पुलिस उपाधीक्षक अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम का गठन किया गया था। जांच में गबन की पुष्टि होने पर शनिवार को वांछित आरोपी आदित्य सिन्हा (25) स्थायी निवासी ग्राम पोस्ट नानंद, थाना सिलाव, जिला नालंदा बिहार, हाल निवासी काफली (रीमा) को काफली से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें