फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रशिक्षुओं को दी पर्यावरण संरक्षण की जानकारी

Sun, 28 Jul 2024 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) शिक्षा सप्ताह के तहत षष्ठम दिवस वृक्ष पुरुष किशन सिंह मलड़ा ने प्रशिक्षुओं को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। इस दौरान ईको क्लब का गठन किया गया।
विज्ञापन

डीएलएड प्रशिक्षुओं को ईको क्लब के माध्यम से अपने संस्थान हरित संस्थान के रूप में परिवर्तित करने की जानकारी दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक विनय कुमार ने प्रशिक्षुओं से आने वाली पीढ़ी को प्रकृति संरक्षण के लिए जागरूक करने की अपेक्षा की।
शिक्षा प्रभारी रवि कुमार जोशी ने बताया कि शिक्षा सप्ताह का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच सहयोग, नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है। प्रशिक्षुओं ने नृत्य और नाटकों का मंचन किया। एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत पौधरोपण किया गया। डायट प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार पांडे ने सभी का आभार जताया। इस दौरान पूजा लोहुमी, जीईआईसी के प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी, डायट के संकाय सदस्य डॉ. बीडी पांडे, डॉ. संदीप कुमार जोशी, डॉ. केएस रावत, कैलाश प्रकाश चंदोला, डॉ. भुवन पांडे, डा. हरीश जोशी, डॉ. दीपा जोशी, डॉ. उर्मिला बिष्ट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें