फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरेछीना-सोमेश्वर मार्ग में वाहनों की आवाजाही पर लगा रहा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। वाया अमसरकोट बागेश्वर-सोमेश्वर मोटर मार्ग पर एक अक्तूबर से भूस्खलन हुआ है। तब से यहां कई बार मलबा हटाने के बावजूद यातायात खुलता और बंद होता रहा है लेकिन अब तीन दिन से इस मार्ग पर यातायात बंद है।
विज्ञापन

सोमवार को भी उक्त मार्ग वाहनों की आवाजाही पर बंद रही। आवागमन के लिए कई वाहन चालक मार्ग खुलने का इंतजार करते हुए नजर आए। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाजार तक पैदल जाना पड़ रहा है। पिछले दो महीने से गिरेछीना सोमश्वर मोटर मार्ग पर द्वारिकाछीना के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे अब यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मार्ग बंद होने से शीशाखानी, छानापानी, लेटी, जौलकांडे, बमडाना, चौहाना, क्वैराली, चामी, अमसरकोट समेत दर्जनों गांवों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मलबा हटाने के लिए लोनिवि ने मार्ग पर पोकलैंड लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें