फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से नहीं खुल सका ढुंगाधारा जौलकांडे मोटर मार्ग

विज्ञापन
बागेश्वर से सोमेश्वर मोटर मार्ग पर ऐसे हो रहा भूस्खलन। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। ढुंगाधारा-जौलकांडे मोटर मार्ग तीन महीने से बंद है। इस क्षेत्र के लोगों का जिला मुख्यालय से सड़क का संपर्क टूट गया है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने रोड ठीक नहीं होने तक जीआईसी बागेश्वर से वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि मोटर मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से गिरेछिना, जौलकांडे, शीशाखानी, डोबा, सात समेत 25 गांवों के लोग परेशान हैं। मोटर मार्ग करीब तीन महीने से भूस्खलन के चलते बंद है। मार्ग से केवल पैदल आवाजाही संभव हो पा रही है। वाहन चालकों को यहां जाने के लिए सोमेश्वर के रास्ते करीब 37 किमी अतिरिक्त यात्रा करके जाना पड़ रहा है। स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क बंद होने से लोगों जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। राशन और अन्य घरेलू सामान के लिए ग्रामीणों को कई किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। इतनी परेशानियों के बाद भी लोक निर्माण विभाग धीमी गति से कार्य कर रहा है। ग्रामीणों ने यातायात बहाली के लिए आंदोलन की भी चेतावनी दी है। इस दौरान हरीश सिंह, दरवान सिंह, गोविंद सिंह, लक्ष्मी दत्त, राम सिंह, किशोर चंद्र, बबलू वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें