फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षार्थियों को भावभीनी विदाई दी

Wed, 08 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नेशनल मिशन इंटर कॉलेज बागेश्वर में हुए एक कार्यक्रम में इंटर बोर्ड परीक्षार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जूनियर छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियरों का दही-बताशा खिलाकर मुंह मीठा कराया। शिक्षक हेम पांडे, भूपेंद्र मलड़ा, दीप जोशी ने 12वीं के छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक लाने के टिप्स दिए। प्रधानाचार्य अजय सिंह ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन


इस दौरान जगदीश जोशी, आनंद मेहता, सुरेश कुमार, दिनेश परिहार, गणेश चंद्र, कुंदन गोस्वामी आदि थे। इधर, सरस्वती शिशु मंदिर हाईस्कूल चौरासी बागेश्वर में हुई कार्यक्रम में हाईस्कूल बोर्ड के छात्र-छात्राओं को विदाई दी गई। प्रधानाचार्य रणजीत सिंह भंडारी ने आह्वान किया कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए विद्यार्थी निरंतर परिश्रम करें। इस दौरान व्यवस्थापक विजय कुमार, सागर मेहता, मोनिका पंत, राकेश उपाध्याय, कनिका, मीनाक्षी कोश्यारी, हिमानी उप्रेती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें