फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अल्मोड़ा में 6923 परीक्षार्थियों ने दी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा

Wed, 05 Apr 2023 10:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के 118 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को 6,923 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी जबकि 127 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि हाईस्कूल की संस्कृत के प्रश्नपत्र के लिए संस्थागत में 4,730 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 4,637 ने परीक्षा दी जबकि 93 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


व्यक्तिगत में 71 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 64 ने परीक्षा दी जबकि सात अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटर इतिहास विषय के संस्थागत में पंजीकृत 2,186 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 2,164 ने परीक्षा दी जबकि 22 अनुपस्थित रहे। व्यक्तिगत में 40 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 35 ने परीक्षा दी पांच अनुपस्थित रहे। इंटर कृषि गणित के संस्थागत में पंजीकृत नौ परीक्षार्थियों में से सभी ने परीक्षा दी। इंटर कृषि रसायन विज्ञान संस्थागत में 10 पंजीकृत और व्यक्तिगत में पंजीकृत चार परीक्षार्थियों में से सभी ने परीक्षा दी।

संस्कृत में 76, इतिहास में 25 अनुपस्थित

बागेश्वर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा जारी है। बुधवार को हाईस्कूल के संस्कृत और इंटरमीडिएट के इतिहास विषय की परीक्षा हुई। संस्कृत विषय में 76 और इतिहास में 25 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल के संस्कृत विषय की परीक्षा के लिए 2,792 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2,716 ने परीक्षा में भागीदारी की।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के इतिहास विषय की परीक्षा के लिए पंजीकृत 1,261 परीक्षार्थियों में से 1,237 ने परीक्षा में भाग लिया। सीईओ जीएस सौन ने बताया कि जिले के सभी केंद्रों में शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें