फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह 8 बजे से 12 बजे तक ही हो रही खून की जांच

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में पैथोलॉजी लैब के सामने लगी लोगों की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल में रोज सैकड़ों की संख्या में लोग इलाज कराने के लिए पहुंच रहे हैं। मौसम में हुए परिवर्तन के कारण बीमारियों में इजाफा हुआ है। कोविड उपनल कर्मियों की सेवा समाप्ति के कारण जिला अस्पताल में कोविड काल से चली आ रही खून की जांच प्रभावित हुई है। कोविड काल में जहां चौबीसों घंटे खून की जांच होती थी। अब चार घंटे खून की जांच हो पा रही है। कोविड काल में जिला अस्पताल में 27 उपनल कर्मी तैनात किए गए थे। इनकी सेवा समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन

अस्पताल में रोगियों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। 350 से 400 नए मरीज हर दिन अस्पताल पहुंच रहे हैं। बुधवार को 398 नए मरीज इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हुए थे। अस्पताल में खून की जांच सीमित समय के लिए होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को निजी पैथोलॉजी लैब से खून की जांच करानी पड़ रही है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बुधवार को जिला अस्पताल का जायजा लिया। लोग खून की जांच सीमित समय के लिए होने से परेशान दिखे। अस्पताल में चौबीसों घंटे खून की जांच की व्यवस्था करने की दरकार मरीजों ने बताई। संवाद
दोफाड़ से इलाज के लिए आईं गोपुली देवी का कहना था कि अस्पताल में जांच की सुविधा चौबीसों घंटे होनी चाहिए। मरीज किसी भी समय अस्पताल पहुंच सकता है। उसे तत्काल मदद मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

बड़ेत निवासी प्रताप सिंह खून की जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचे हुए थे। उन्होंने बताया कि देरी से पहुंचने के कारण अस्पताल में खून की जांच नहीं हो पाई। महंगे खर्चे पर बाहर से जांच करानी पड़ी।
कोट
जिला अस्पताल में कोविड काल से तैनात 27 कोविड उपनल कर्मियों की सेवा समाप्त होने से दिक्कत आई है। स्टाफ की कमी के कारण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही खून की जांच हो पा रही है। स्टाफ बढ़ने पर जांच का समय बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

डॉ. वीके टम्टा सीएमएस जिला अस्पताल बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें