फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मण और आलोक ने एनीमिया पीड़ित को रिया रक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी पूरी नहीं हो सकी है। रक्त बैंक में कोई स्टॉक न होने के कारण जरूरतमंदों को समय पर खून नहीं पा रहा है। यहां लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

लोगों ने ब्लड बैंक कर्मियों से रक्त की व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है। सोमवार को एक एनीमिया पीड़ित को ब्लड बैंक में ओ पॉजिटिव रक्त नहीं मिल पाया। इसके बाद लोगों से संपर्क किया गया। सूचना मिलने पर लक्ष्मण भट्ट और आलोक जोशी ने एनीमिया पीड़ित के रक्तदान किया।
वहीं कोरोना काल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सहायता में लगे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल में एक मरीज को बी पॉजिटिव और ओ पॉजिटिव रक्त नहीं मिल पाया।
विज्ञापन

इस बात की जानकारी मिलने पर एबीवीपी ने सोशल मीडिया पर इस शेयर कर रक्तदान की अपील की। संगठन के माध्यम से सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम में कार्यरत कमल जोशी और नमिश रावत ने जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया।
रक्त मिलने पर रोगी ने दोनों का आभार व्यक्त किया। कोरोना महामारी के बीच किसी प्रकार की मदद के लिए संगठन ने 9520000968 और 9557719240 पर संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें