भाजयुमो ने साधन सहकारी समिति पर नवनिर्मित शॉपिंग कांप्लेक्स की दुकानों का आवंटन गलत तरीके से करने का आरोप लगाया है। आक्रोश में मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गरुड़ में सांकेतिक चक्काजाम कर पुतला फूंका। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता ने समिति के दुकानों का आवंटन गलत तरीके से करने के आरोप में गांधी चबूतरे पर सांकेतिक चक्का जाम कर पुतला फूंका। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि समिति ने शॉपिंग कांप्लेक्स निर्माण के लिए सरकार से लिया 19.60 लाख रुपये का कर्ज चुकाना है।
शॉपिंग कांप्लेक्स के निर्माण के बाद दुकानों को किराए पर लगाने का निर्णय समिति के बोर्ड ने लिया है। दो दुकानों में समिति का अपना कारोबार चलता है। अन्य दुकानों का आवंटन लॉटरी पद्धति से किया गया है। चयनित दुकानदारों को दुकान 11 माह के लिए किराए पर दी गई हैं। दुकानदारों से समिति ने धरोहर राशि का बैंक ड्राफ्ट लिया है। जाम लगाने वालों में अभय नेगी, दीपक खुल्बे, गौरव कांडपाल, गोलू दानू आदि शामिल थे।