फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धमरघर पहुंचेगी भाजपा की परिवर्तन यात्रा 

Mon, 28 Nov 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा की यहां आने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारी पूरी हो चुकी है। यात्रा 29 नवंबर के अपराह्न चार बजे धरमघर पहुंचेगी। पूर्व मंत्री बलवंत भौर्याल ने बताया कि परिवर्तन यात्रा के धरमघर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। 


उन्होंने बताया कि  30 नवंबर को यात्रा कमेड़ीदेवी, विजयपुर, अन्नपूर्णा होते हुए सुबह साढ़े नौ बजे कांडा पड़ाव पहुंचेगी। यहां स्वागत समारोह के बाद यात्रा केदारेश्वर मैदान हिचौड़ी कपकोट आएगी। इसके बाद यात्रा जिला मुख्यालय बागेश्वर पहुंचेगी। बागेश्वर में चौक बाजार में सभा होगी।  परिवर्तन यात्रा में मुख्य रूप से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अजय टम्टा, उपाध्यक्ष राजू भंडारी, यात्रा के प्रदेश सह संयोजक दान सिंह रावत और कैलाश पंत शामिल हैं। यात्रा में केंद्रीय मंत्री के भी आने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक सुबोध साह, कपकोट के संयोजक विक्रम शाही और बागेश्वर के विधायक चंदन राम दास ने बताया कि यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने न्याय पंचायत स्तर पर गठित के शक्ति केंद्रों के प्रभारियों के नेतृत्व में गांव गांव में संपर्क करने का काम पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें