फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने फूंका सीएम का पुतला

Sun, 16 Oct 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
पुतला फूंकते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुस्लिम विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने सीएम हरीश रावत का पुतला फूंका। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को उत्तराखंड में कब्रिस्तान की बाउंड्री, मदरसों में कंप्यूटरीकरण, धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण के लिए 150 करोड़ रुपए दिए थे।
विज्ञापन


परंतु अभी तक रावत सरकार की ओर से कोई काम नहीं किया गया है। कार्यकर्ताओं ने कलियर शरीफ की 300 बीघा जमीन को माफियाओं के इशारे पर बेचने का आरोप भी लगाया। कहा कि उत्तराखंड सरकार ने साढ़े चार साल में वक्फ बोर्ड का गठन नहीं किया है। चुनाव एजेंडे में उर्दू शिक्षकों व अनुवादकों की नियुक्ति करने की बात कही थी लेकिन आज तक इस मामले में भी कोई काम नहीं हुआ।

बाद में इस संबंध में एक ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को भेजकर सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई। पुतला फूंकने वालों में मो. यासीन, सिराजुद्दीन, मो. अयूब, अंजुम अली, शमशुल हसन आदि कार्यकर्ता शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें