फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी बाजार में नहीं बिकेगी आतिशबाजी

Sun, 16 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
दीवाली में कपकोट के भराड़ी बाजार में आतिशबाजी नहीं बिकेगी। व्यापार संघ ने आतिशबाजी बेचने के लिए सामा टैक्सी स्टेंड से आगे का स्थान तय किया है। तहसील प्रशासन ने भी व्यापार संघ की इस पहल की प्रशंसा की है। मालूम हो कि भराड़ी बाजार बेहद व्यस्त क्षेत्र है।
विज्ञापन


कपकोट-सामा मोटर मार्ग में स्थित होने के कारण सामान्य दिनों में भी इस बाजार में काफी भीड़ रहती है। दीपावली में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी के लिए लोगों के आने के बाद भीड़ में काफी इजाफा हो जाता है। आतिशबाजी का सामान बेचने पर हादसे का खतरा बना रहता है। इसके लिए हर साल प्रशासन व्यापारियों के साथ बैठक कर पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चयनित करता है। लेकिन इस बार व्यापार संघ ने स्वयं पहल करते हुए आतिशबाजी का सामान सामा टैक्सी स्टेंड से आगे की ओर बेचने का निर्णय लिया है।

रविवार को व्यापार संघ अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में व्यापारियों ने इस पर सहमति बनाई। व्यापार संघ अध्यक्ष ने 30 अक्तूबर को दीपावली का अवकाश देखते 31 को बाजार खुला रखने का निर्णय भी लिया है। बैठक में प्रकाश जोशी, बसंत बिष्ट, प्रेम पुरी, विमल सिंह, दीपक सिंह आदि व्यापारी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें