फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलौना की पहाड़ी में किया मॉक ड्रिल

Tue, 12 Jul 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर मॉक‌ ड्रिल - फोटो : अमर उजला
विज्ञापन
पुलिस, आपदा प्रबंधन विभाग ने आपदा से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल किया। पुलिस, फायर ब्रिगेड के जवानों को आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए। सोमवार को बिलौना की पहाड़ी पर मॉक ड्रिल किया गया। जवानों को प्राकृतिक आपदा भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ आने, वाहन दुर्घटना होने पर राहत एवं बचाव कार्य के गुर बताए गए।
विज्ञापन


जवानों को खोज, बचाव, घायलों को निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने, प्राथमिक उपचार सिखाया गया। एसपी सुखवीर सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र आपदा की दृष्टि से संवेदनशील है। यदि पूर्व तैयारी हो तो आपदा की स्थिति में समय पर राहत, बचाव कार्य किए जा सकते हैं।

मॉक ड्रिल का यही मुख्य उद्देश्य है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने भी जवानों को आपदा से निपटने की जानकारी दी। इस दौरान कोतवाल हरक सिंह फिरमाल, एसआई प्रतिमा भट्ट सहित पुलिस, फायर ब्रिगेड के जवान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें