फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खाई गिरी, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Tue, 30 May 2017 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर से गरुड़ को जा रही एक बाइक अडौली के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों को लोगों ने खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन


सोमवार की सुबह गरुड़ को जा रही एक पल्सर बाइक यूके 02-2204 अडौली के पास गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में बागेश्वर के घटबगड़ निवासी घनश्याम पुत्र भगराम और महेश चंद पुत्र बलबीर सिंह निवासी नेपाल घायल हो गए। खाई में गिरने से घनश्याम के सिर में गंभीर चोटें आई।

दोनों घायलों को आसपास मौजूद लोगों ने खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया, जहां से एक वाहन से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। दोनों घायलों का उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने घनश्याम को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक कार को पास देने के समय बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई थी। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें