बागेश्वर के नुमाइशखेत मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अतिथि। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नुमाइशखेत मैदान में नाइन-ए-साइड फुटबॉल प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को भिटालगांव जाइंट्स और नुमाइश एफसी के बीच मुकाबला खेला गया। भिटालगांव की टीम ने 3-0 के अंतर से मैच अपने नाम किया। टीम की ओर से दो गोल करने वाले रोशन गढ़िया को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्र सिंह परिहार ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और उनका हौसला बढ़ाया। मैच में शुरुआत से ही भिटालगांव जाइंट्स के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। विपक्षी टीम नुमाइश एफसी पूरे मैच के दौरान एक भी गोल नहीं कर सकी। मैच के निर्णायक पवन साह, तनिष्क भंडारी, जय कार्की और विजय रावत रहे। वहां पर धीरेंद्र परिहार, दीपक गढ़िया, रोहित दानू मौजूद थे।