बागेश्वर में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल की क्रास कंट्री दौड़ को हरी झंडी दिखाते एसडीएम हरगिरी। संव
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्ल्कि स्कूल ने रन फॉर हेल्थ के तहत क्रॉस कंट्री का आयोजन कराया। दौड़ के बालिका वर्ग में भावना दानू और बालक वर्ग में चाहत धपोला ने पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए।
क्रॉस कंट्री दौड़ का शुभारंभ तहसील परिसर में एसडीएम हर गिरि और प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। तहसील परिसर से शुरू हुई दौड़ नगर के विभिन्न मार्गों से पिंडरी रोड होकर कंट्रीवाइड विद्यालय कठायताबाड़ा पहुंची। दौड़ में कनिष्का रावत और तानिया धामी बालिका वर्ग और प्रियांशु कोश्यारी, दीपक बालक वर्ग में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर मोहन कुंवर, जीवन राम, उदित अरोड़ा आदि थे।
कठपुड़ियाछीना में राजा असवाल ने जीती मैराथन
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठपुड़ियाछीना में आयोजित ओपन मैराथन दौड़ राजा असवाल ने जीती। प्रतियोगिता में दीक्षित रौतेला को दूसरा और विक्की रौतेला को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। दौड़ को मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष झिरौली कैलाश सिंह नेगी और प्रधानाचार्य भरत तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावा धूराफाट और रीठागाड़ के युवाओं और अभिभावकों ने भी दौड़ में भागीदारी की। वहां पर रितेश वर्मा आदि थे।