फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैय्यादूज का त्यौहार मना धूमधाम से

Tue, 01 Nov 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
त्यौहार मनाते भाई बहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में भैय्यादूज का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया। बहनों ने भाईयों को च्यूड़े लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इस मौके पर घरों में कई किस्म के पकवान बनाए गए थे। लोगों ने पकवान अपने आराध्य को अर्पित करने के बाद उन्हें पास पड़ोस में भी बांटा।
विज्ञापन


बहनों ने अपने भाईयों को जी राया जागि राया झुलि राया यो दिन यो बार भ्यटनै राया... के आशीर्वाद से च्यूड़े लगाए और उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाईयों को तिलक लगाकर उनकी आरती भी उतारी। भाईयों ने बहनों को यथोचित उपहार भेंट किए। च्यूड़े लगवाने के लिए आज अनेक लोग अपनी बहनों के ससुराल गए थे, जबकि कई विवाहिताओं ने अपने मायके आकर भाईयों को च्यूड़े लगाए। त्यौहार को लेकर चारों ओर बेहद उत्साह का माहौल था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें