फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की बुद्धि शुद्धि को दीए जलाकर दिखाया आइना

Tue, 01 Nov 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
प्रदर्शन करती कार्यकर्त्रियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी घोषित करने, मिनी केंद्रों को उच्चीकृत करने और सुपरवाइजरों के रिक्त पद कार्यकर्त्रियों से भरने समेत अन्य लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी  कार्यकर्त्रियों की बागेश्वर और कपकोट में चली आ रही बेमियादी हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए दिन में दीए जलाकर आइना दिखाया।
विज्ञापन



आंदोलन स्थल बाल विकास परियोजना बागेश्वर और कपकोट के प्रांगण में हुई सभा में  वक्ताओं ने कहा कि वह सरकार के किसी भी छलावे में आने वाली नहीं हैं। जब तक सभी मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन की धार कमजोर नहीं होने दी जाएगी। बागेश्वर में जिलाध्यक्ष भगवती जोशी की अध्यक्षता में धरना देने वालों में लीला आर्या, मरियम डेविड,   देवकी रावल, रीना गुरूर्रानी, बीना धपोला, शोभा साह, आशा देवी, शीला देवी, जानकी चौबे, दुर्गा टम्टा, नीमा, मोहनी और पार्वती आदि थी।
विज्ञापन


उधर कपकोट में धरना देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष कमला दानू, हंशी ऐठानी, मुन्नी, रेवती, आशा, प्रेमा देवी, मालती गढ़िया, माया कोरंगा आदि शामिल थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें