बागेश्वर के कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्य अतिथ?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठायतबाड़ा में एजुकेशन इंडिया की पहल पर महिला दिवस को लेकर फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में अभिभावक भगवती माजिला ने लजीज व्यंजन तैयार कर पहला पुरस्कार जीता।
फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. रीमा उपाध्याय, डॉ. शैफाली साह और मदर्स क्लब की सचिव कविता मिश्रा ने किया। प्रतियोगिता में भागीदारी कर रही माताओं ने बकेट चाट, फिंगर चाट, फ्रूट सलाद, नीबू सैंडविच, चिप्स चाट, अंकुरित चाट, चुकंदर जूस, ब्रेड केक आदि व्यंजन बनाए। प्रधानाचार्य डॉ. आशा तिवारी और एजुकेशन इंडिया के हेड मोहन खिलाड़ी ने प्रतिभागियों के बनाए व्यंजनों का निरीक्षण किया। निर्णायक मंडल में शामिल प्रधानाचार्य तिवारी, कुसुमलता साह और कविता मिश्रा ने विजेताओं का चयन किया। अभिभावक क्रीना पटेल को दूसरा और सुनीता बौराई को तीसरा स्थान मिला। संचालन शुभांगी जनौटी और दिशिका कनवाल ने किया। कार्यक्रम प्रभारी अपर्णा कांडपाल ने सभी का आभार जताया।
कठपुड़ियाछीना में दया ने बाजी मारी
बागेश्वर। कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल कठपुड़ियाछीना में फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अभिभावक दया जोशी ने प्रतियोगिता में पहला, शोभा लोहनी ने दूसरा और तारा जोशी ने तीसरा स्थान पाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर की तकनीकी अधिकारी निधि सिंह ने किया। प्रधानाचार्य भरत तिवारी और कविता तिवारी ने पुरस्कार वितरण किया। यहां महिला क्लब की अध्यक्ष बीना टम्टा, रेनू सिंह, प्रदीप कुमार, नीलम रौतेला, भावना, दीप्ति आदि मौजूद रहे।