आपदा से निपटने के लिए जिला एवं तहसील स्तर पर सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर 24 घंटे सेवा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि किसी प्रकार की आपदा की सूचना तत्काल जिला आपात कालीन परिचालन केंद्र के फोन नंबर 05963-220196, 220197 से प्राप्त की जा सकती है।
उन्होंने बताया कि तहसील बागेश्वर का आपदा कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 220003, कपकोट तहसील के आपदा कंट्रोल रूम का नंबर 253196, गरुड़ तहसील का 250803 और कांडा तहसील का नंबर 241243 है।
इसके अलावा काफलीगैर रजिस्ट्रार कानूनगो के मोबाइल नंबर 9411116866 और दुगनाकुरी रजिस्ट्रार कानूनगो के मोबाइल नंबर 9412951559 पर संपर्क किया जा सकता है।उन्होंने बताया कि जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र बागेश्वर को deoc.bag@gmail.com पर ई-मेल से भी सूूचना भेजी जा सकती है।