फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बाहरी राज्यों तक पहुंची पुलिस जांच

Sat, 24 May 2025 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। तहसील क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में लगे मोबाइल टाॅवरों की बैटरियां चोरी होने के मामले का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। हालांकि पुलिस की टीम बाहरी राज्यों में भी गई है।
ग्रामीण क्षेत्रों में दूरसंचार सुविधाओं को बेहतर करने के लिए कई गांवों में नए टावर लगाए गए हैं। इनका संचालन भी शुरू हो गया था। चोरों ने बिचला दानपुर के लाथी और तहसील मुख्यालय के समीपवर्ती गांव पोथिंग में लगाए गए मोबाइल टावरों से करीब 15 बैटरी चुरा लीं।
विज्ञापन

निर्माणकर्ता कंपनी के तकनीशियन महिपाल सिंह ने कपकोट थाने में चोरी की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि एक बैटरी की कीमत करीब 93,000 रुपये है। इनका उपयोग घरों में नहीं किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें