फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 26 लाख से तहसील सभागार की सुधरेगी दशा

Sat, 24 May 2025 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर। जिला मुख्यालय में स्थित तहसील सभागार जल्द अपने नए स्वरूप में जल्द नजर आएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग ने सभागार का स्वरूप बदलने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जल्द ही सभागार में 26 लाख रुपये की लागत से नवीनीकरण का कार्य किया जाएगा।
सभागार में विद्युत तारें लटकी हुई हैं, दीवारों की हालत भी खस्ता है। फर्श और शौचालय कई स्थानों पर टूटने लगा है। सभागार में साउंड सिस्टम और फर्नीचर जर्जर हो चुका है। जिसके चलते वहां आयोजित होने वाली बैठकों और अन्य कार्यक्रमों में समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों डीएम आशीष भटगांई ने सभागार के मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद इसकी मरम्मत का प्रस्ताव तैयार किया गया।
जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण मद से सभागार के नवीनीकरण के लिए धन का आवंटन भी हो चुका है। इस धनराशि से सभागार के फर्श पर टाईलीकरण, दीवारों में वुडन फिनिशिंग, शौचालय की मरम्मत, रंग-रोगन का कार्य होगा।
सभागार में अत्याधुनिक साउंड सिस्टम, प्रोजेक्टर लगाने और आंतरिक विद्युतीकरण का कार्य भी होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें