फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया 

Wed, 01 Feb 2017 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
पूजा अर्चना करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में वसंत पंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं और बच्चों ने ऋतुराज का पीले वस्त्र पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर घर घर में ज्ञान की देवी सरस्वती माता की पूजा अर्चना की गई। लोगों ने अपने आराध्यों को जौं के पौधे अर्पित कर एक दूसरे के सिर पर रखा और उनके दीर्घ और सुखमय जीवन की कामना की।
विज्ञापन


इस पर्व पर लोगों ने कई प्रकार के व्यंजन बनाकर अपने ईष्ट देव को अर्पित कर पड़ोस में बांटा। श्रद्धालुओं ने हर हर महादेव के घोष के साथ पवित्र सरयू में डुबकी लगाई और पौराणिक बागनाथ समेत अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना की। इधर सूरजकुंड स्थित सरयू के तट, कपकोट के तप्तकुंड और बैछम स्थित भद्रतुंग में बच्चों के चूड़ाकर्म और जनेऊ संस्कार कराए। सूरजकुंड में इन संस्कारों को कराने के लिए लोग दूर दूर से वाहन बुक कराकर आए थे। सूूरजकुंड में खासी भीड़भाड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें