फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बैड़ा मझेड़ा सड़क से जुड़ेगा बालीघाट-दोफाड़ मोटरमार्ग

Sun, 16 Nov 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बैड़ा मझेड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब जल्द पूरी होने वाली है। लोनिवि कपकोट बैड़ा मझेड़ा मोटरमार्ग से बालीघाट-दोफाड़ मोटर मार्ग को जोड़ने के लिए 25 लाख रुपये की लागत से सीसी मार्ग का निर्माण करेगी।
विज्ञापन

विभाग की ओर से पूर्व में सीसी मार्ग का निर्माण कराया गया लेकिन कार्य पूरा नहीं हो पाया। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों को सीसी मार्ग का लाभ नहीं मिल पा रहा था। अब विभाग ने सीसी मार्ग के अवशेष कार्य को दोबारा से शुरू करने की कवायद तेज कर दी है। सीसी मार्ग बनने से ग्रामीणों को बालीघाट-धरमघर मोटर मार्ग तक हल्के वाहनों से पहुंचने में आसानी होगी। लोनिवि के ईई अमित कुमार पटेल ने बताया कि सीसी मार्ग के निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें