फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के शिक्षक पूना ने राज्य स्तरीय सेमीनार में प्रस्तुत किया शोधपत्र

विज्ञापन
संजय सिंह पूना। - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूल जेठाई में तैनात प्रधानाध्यापक संजय सिंह पूना ने देहरादून में अंग्रेजी भाषा शिक्षण में क्षमता संवर्धन के लिए आयोजित राज्य स्तरीय सेमीनार में शोधपत्र पेश किया है।
विज्ञापन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से 11 मार्च को विद्यालयी शिक्षा में कार्यरत शिक्षकों के अंग्रेजी भाषा शिक्षण में क्षमता संवर्धन के लिए राज्य स्तरीय सेमिनार इन्नोवेटिव प्रैक्टिसेज इन इंग्लिश लैंग्वेज इन प्राइमरी लेवल का आयोजन किया गया था। बागेश्वर जिले से सेमीनार में प्रतिभाग करने के लिए गए प्रधानाध्यापक संजय सिंह पूना ने इन्हांसिंग फाउंडेशन रीडिंग स्किल इन अर्ली ग्रेडर्स विषय पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। वहां पर मौजूइ प्रारंभिक शिक्षा निदेशक वंदना गर्ब्याल और अपर निदेशक एससीईआरटी आरडी शर्मा ने पूना के साथ ही सभी शोधपत्रों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इनका उपयोग राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों को लागू करने में किया जाएगा। पूना को राज्य समन्वयक हेमू बिष्ट, सीईओ गजेंद्र सिंह सौन, डीईओ पदमेंद्र सकलानी, डायट प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला, डायट समन्वयक संदीप कुमार जोशी, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम पिलख्वाल आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें