फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में बसपा की बैठक

Mon, 20 Jun 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में बसपा की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। बहुजन समाज पार्टी का बागेश्वर, कपकोट विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन बागेश्वर में आयोजित हुआ। इसमें पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की मजबूती का आह्वान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूपी के पूर्व कबीना मंत्री, प्रदेश प्रभारी धनीराम सिंह वर्मा थे।
विज्ञापन


 विवेक होटल में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी की मजबूूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से कार्य करना होगा। विशिष्ट अतिथि मौजूद बसपा नेता वीआर धौनी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से विशेष तैयारियों में जुटना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बसपा की नीति को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया। पार्टी जिलाध्यक्ष सुंदर कुमार स्यूनेवाल ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान आरसी टम्टा, एलआर त्रिकोटी, ओमप्रकाश टम्टा, दीप चंद्र, सुंदर धोनी, बसंत कुमार, संजय आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें