बागेश्वर। उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न हो गया। अधिवेशन के मुख्य अतिथि डीईओ बेसिक आकाश सारस्वत थे। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधानाध्यापक केसी कांडपाल, कुंदन दानू, आनंद सिंह, शिवलाल कोहली की मौजूदगी में जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ।
इसके लिए ईश्वरी दत्त पांडे अध्यक्ष, आनंद सिंह पालनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंपा गढ़िया महिला उपाध्यक्ष, भूपेंद्र प्रसाद जिला मंत्री, सोहन लाल कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंह संप्रेक्षक, सुरेश राम, मनोज चंदोला संगठन मंत्री, ओमप्रकाश, विनोद पांडे प्रचार मंत्री, हीरा सिंह दानू को संरक्षक चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद विभिन्न मामलों पर चर्चा की गई। अधिवेशन में चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ के सभी कर्मचारी मौजूद थे।