फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के खिलाड़ियों ने स्वर्ण समेत चार पदक जीते 

Sat, 12 Aug 2017 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में आयोजित तीसरी राष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित चार पदक जीते। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले इन खिलाड़ियों को जिला खेल विभाग की ओर से इंडोर स्टेडियम में सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


छह से आठ अगस्त तक आगरा में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के हेमंत गड़िया ने स्वर्ण, अनिल देव और विशाखा साह ने रजत, प्रशांत कुमार और भूमिका बोरा ने कांस्य पदक जीता।

स्वर्ण पदक जीतने वाले हेमंत गड़िया का इसी माह मिस्र में होने वाली विश्व अंतरराष्ट्रीय कैडेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। इस दौरान दरबान परिहार, अनिल कार्की, हीरा सिंह धपोला, जुबैद अहमद, हरेंद्र सिंह भाकुनी, नीरज जोशी, कमलेश तिवारी, किरन नेगी, चंदन कोरंगा आदि थे।
विज्ञापन


विजेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, विधायक चंदन राम दास, बलवंत भौर्याल, डीएम रंजना वर्मा, पालिकाध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, क्रीड़ाधिकारी विनोद वल्दिया ने शुभकामनाएं दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें