फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में आंदोलन पर रहे इंजीनियर

Thu, 17 Dec 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर अभियंताओं की 18 मांगों को लेकर यहां चल रही पूर्णकालिक हड़ताल बुधवार को 16वें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन


आंदोलनस्थल लोनिवि गेस्ट हाउस परिसर में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन अपर अधीक्षण अभियंता पद का वेतनमान ग्रेड पे उत्तर प्रदेश, केंद्र की तरह करने, कनिष्ठ अभियंता का ग्रेड पे एक जनवरी 2006 से 4800 रुपये देने, निगम, परिषद, संस्थान, निकायों में राजकीय विभागों के समान वेतन, सुविधा देने आदि लंबित मांगों पर चुप्पी साधे हैं।

 चेेतावनी दी कि मांगें शीघ्र पूरी न हुई तो 19 दिसंबर को सभी कार्यालयों में तालाबंदी करने की चेेतावनी दी। प्रांतीय आह्वान पर अनशन समेत क्षेत्र भ्रमण पर आने वाले जनप्रतिनिधियों का भी घेराव किया जाएगा।  सभा की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष आरपी टम्टा, संचालन महासंघ के जिला सचिव संजय कार्की ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना, प्रदर्शन में नंदकिशोर जोशी, ललित कुमार, इंद्र कुंवर, भाष्कर बस्वाल, केके पाठक, शिव सिंह बोरा, सतीश चंद्र, ईश्वर जोशी, नरेंद्र तिरुवा, तरुण लुम्याल, प्रकाश जोशी, सुनील कांडपाल, जीबी तिवारी, जेके टम्टा, पंकज तिवारी, बीसी जोशी, जीसी तिवारी, केएल वर्मा, दीपिका, कोकिला, दीपक तिवारी, महेश पंत, देवेंद्र कुमार, दीनदयाल, विजय टम्टा, जगदीश प्रसाद, चंचल सिंह कोरंगा, पंकज मेहता, एमसी त्रिपाठी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें