फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सीएमएस का प्रभार लेने के लिए तैयार नहीं चिकित्सक

Tue, 01 Jul 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले का सबसे बड़े अस्पताल मुखिया विहीन हो गया है। बीते दो सप्ताह से जिला अस्पताल में सीएमएस का प्रभार संभाल रहे डॉ. डीपी शुक्ला ने सीएमएस का प्रभार संभालने से इनकार करते हुए अस्पताल से 100 मीटर दूर टीबी उन्मूलन केंद्र में कार्यभार संभाल लिया है। अस्पताल के अन्य चिकित्सक भी सीएमएस की जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। जिसके चलते अस्पताल अब सीएमएस विहीन हो गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सीएमएस का प्रभार चिकित्सकों को रास नहीं आ रहा है। जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. एसपी त्रिपाठी लंबे समय से अवकाश पर हैं। नवनियुक्त सीएमएस ने अब तक जिला अस्पताल में पदभार ग्रहण नहीं किया है।
बीते दो सप्ताह से सीएमएस कक्ष में सन्नाटा पसरा हुआ है। इससे अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। बीते दो सप्ताह से सीएमएस का प्रभार संभाल रहे चिकित्सक डॉ. शुक्ला ने सोमवार को टीबी उन्मलन केंद्र में अपना कार्य किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीएमएस के प्रभार में रहते हुए जिले में टीबी उन्मूलन से संबंधित कई गतिविधियां और अभियान संचालित नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण से उन्होंने सीएमएस का प्रभार संभालने से इनकार कर दिया है। अन्य चिकित्सकों से जब सीएमएस के प्रभार के के बारे में पूछा गया तो सभी ने प्रभार होने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें