फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सीएचसी बैजनाथ में एक सप्ताह से नहीं टपकी पानी की बूंद

Tue, 01 Jul 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में कठायतबाड़ा पंपिंग योजना की मरम्मत करते तकनी​शियन। स्रोत- आपदा प्रबंधन विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
कठायतबाड़ा, भागीरथी, चंडिका में तीसरे दिन आया पानी
विज्ञापन

बागेश्वर/गरुड़। जिला मुख्यालय के विभिन्न क्षेत्रों में दो दिन से चला आ रहा जल संकट समाप्त हो गया है। सीएचसी बैजनाथ में एक सप्ताह से पेयजल संकट है। चिकित्सक, कर्मचारी, मरीज और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार को सरयू के उफान पर आने से कठायतबाड़ा पंपिंग योजना के पंप हाउस में पानी भर गया था। पंप में खराबी आने से कठायतबाड़ा, भागीरथी, चंडिका वार्ड के कुछ हिस्सों में पेयजल संकट गहरा गया था। विभाग को पंप की मरम्मत के लिए बाजपुर से मैकेनिक बुलवाना पड़ा। बुधवार को योजना से पेयजल सप्लाई होने के बाद लोगों को राहत मिली। ईई सीएस देवड़ी ने बताया कि पंप की मरम्मत का काम रविवार को पूरा हो गया था। सुबह से पेयजल आपूर्ति सुचारू करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी बैजनाथ में पानी नहीं आने से लोगों कर्मचारियों और तीमारदारों को बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। डॉक्टर अमित बंसल, गौरव पांगती, नर्स मनीषा, पम्मी राणा, फार्मासिस्ट चन्द्र शेखर, मरीज कमला देवी, पुष्पा, रेनू देवी, गीता देवी, हुकम सिंह, प्रेम राम आदि ने बताया कि अस्पताल में पेयजल संकट गहराने से काफी परेशानी हो रही है।
कोट- बारिश के दौरान पाइप लाइन टूट गई थी। मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी। -नीरज बिष्ट, जेई, गरुड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें