बागेश्वर। रेडक्रॉस और स्वीप की ओर से जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। आगामी 15 फरवरी को मतदान जरूर करने का का आह्वान किया गया। शुक्रवार को जिला अस्पताल में आयोजित शिविर का उद्घाटन डीएम मंगेश घिल्डियाल, एसपी सुखवीर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है।
रक्तदान कर हम कई लोगों की जान बचा सकते हैं। उन्होंने रेडक्रॉस, स्वीप की ओर से मतदाता जागरूकता को लेकर आयोजित इस शिविर की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने मे सहायक बनेंगे।
शिविर में रेडक्रॉस के अध्यक्ष अशोक लोहनी, आलोक पांडेय, नोडल अधिकारी आकाश सारस्वत, प्रदीप जोशी, कैलाश चंदोला, सुरेश सती, गोपाल चौबे, माया चंदोला, हेमा जोशी, पूरन भट्ट, गीता रौतेला, डीके वर्मा, सीपी मिश्रा, भूपेश पांडेय आदि थे। रक्तदान शिविर आयोजित कराने में डॉ. आरएस शाही, डॉ. हरीश दफौटी, मनोज धानिक आदि ने सहयोग दिया।