फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर के स्कूलों में कराया मॉक ड्रिल

Thu, 07 Jan 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय विद्यालयी सुरक्षा कार्यक्रम (एनएसएसपी) के तहत बृहस्पतिवार नगर के विवेकानंद इंटर कॉलेज मंडलसेरा और गोल्डन वैली पब्लिक स्कूल के बच्चों को आपदा प्रबंधन के बारे में बताया। बच्चों को मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय विद्यालयी सुरक्षा कार्यक्रम (एनएसएसपी) के जिला समन्वयक आलोक पांडे ने आपदाओं से निपटने के लिए तैयार कार्ययोजना के बारे में बताया। मॉक ड्रिल के अभ्यास से आपदा से घिरे लोगों को अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलती है।

विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता दीप चंद्र जोशी ने कहा कि आपदा की दृष्टि से उत्तराखंड अतिसंवेदनशील है। आपदाओं से हर किसी को सजग रहना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यालयी परिवेश में सुरक्षित, असुरक्षित स्थलों का चयन कर लिया जाए और संबंधित स्कूल के नक्शे में चिन्हित किया जाए जिससे जोखिम या खतरे के समय छात्रों के सुरक्षित रखते हुए सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन


 मास्टर ट्रेनर भुवन चौबे ने आपदा से निपटने के विभिन्न उपायों के बारे में बताया। वहां प्रधानाचार्य तारा सिंह रावत, प्रशांत पांडे आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें