फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खराब मौसम से अनियमित हो रही हेलीसेवा, यात्री हो रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मौसम का मिजाज बदलने का असर हेलीसेवा पर पड़ रहा है। गरुड़ से देहरादून और हल्द्वानी के बीच चलने वाली सेवाएं अनियमित हो रही हैं। यात्रियों को सड़क मार्ग से आवाजाही करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। मेलाडुंगरी से रोजाना हल्द्वानी और दून के लिए सुबह और शाम दो-दो सेवाएं चलती हैं। पिछले तीन दिन से दोनों रूटों पर सेवा चरमरा गई हैं। शनिवार और रविवार को न तो हल्द्वानी और ना ही देहरादून के बीच हेलीसेवा चली। सोमवार को भी देहरादून की दोनों सेवाओं का संचालन बाधित रहा। हल्द्वानी की सुबह की सेवा बाधित रही। हालांकि मौसम साफ होने पर शाम को हेलिकॉप्टर हल्द्वानी से मेलाडुंगरी पहुंचा। यात्रियों का कहना है कि उड़ान प्रभावित होने की सूचना पहले से नहीं दी जाती है। हेलीपैड पहुंचने के बाद पता चलने पर मायूस होकर लौटना पड़ता है। हेरिटेज एविएशन के इंचार्ज संजीव शर्मा ने बताया कि मौसम खराब होने से सेवाओं पर असर पड़ रहा है। मौसम सही रहने पर दोनों रूटों पर नियमित सेवा सुचारू रहेगी।
विज्ञापन


शाम तक किया इंतजार, फिर बुलानी पड़ी कार
हरियाणा में रहने वाली चांदनी नेगी को भी हेलीसेवा रद्द होने के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। पिछले दिनों वह अपने मायके गरुड़ आई थीं। विगत शनिवार को उन्हें वापस लौटना था। उन्होंने पहले से हल्द्वानी के लिए हेली का टिकट बुक कराया था। निर्धारित समय पर वह हेलीपैड पहुंच गईं थी लेकिन उस दिन हल्द्वानी से सुबह हेलिकॉप्टर नहीं पहुंचा। उन्हें आश्वासन मिला कि शाम को हेलीसेवा सुचारू रहेगी। शाम को 4:30 बजे उन्हें सेवा रद्द होने की जानकारी दी गई। मजबूरन उन्हें कार बुक करके हल्द्वानी जाना पड़ा। 18 महीने के बच्चे को लेकर वह रात को 11 बजे हल्द्वानी पहुंचीं। उनका कहना है कि अगर हेलीसेवा रद्द होती है तो कम से कम एक घंटे पहले इसकी सूचना दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें