फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: झमाझम बारिश ने बढ़ाई ठंड, 10 डिग्री से अधिक लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। लगातार हो रही बारिश से मई के महीने में लोगोंं को ठंड का अहसास हो रहा है। जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी करीब छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

रविवार की शाम मौसम साफ हो गया था। आधी रात तक बादलों का नामोनिशान नहीं था लेकिन सोमवार सुबह हालात एकदम बदले नजर आए। उजाला होने तक जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण अंचलों तक झमाझम बारिश हो रही थी। भारी बारिश के कारण लोगों के सुबह के कार्य प्रभावित रहे। नगर में मॉर्निंग वॉक करने वालों की दिनचर्या में व्यवधान हुआ। स्कूलों में अवकाश नहीं होने से विद्यार्थियों को बारिश के बीच स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ा। लगातार हो रही बारिश से किसानों को फसल समेटने में परेशानी हो रही है। जिला मुख्यालय के बिलौना, नदीगांव, मंडलसेरा समेत ग्रामीण अंचलों में कई खेतों में अब भी गेहूं की फसल नहीं कटी है। बारिश के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। किसान नंदन सिंह, रमेश चंद्र, भगवत सिंह, परुली देवी आदि ने बताया कि रोज बारिश होने से फसल काटने में परेशानी हो रही है।

पेयजल आपूर्ति रही ठप, लोग परेशान
कपकोट में रात से सुबह तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रही। नगर के अधिकतर हिस्सों में छेती से बनी पंपिंग पेयजल योजना से पानी मुहैया कराया जाता है। बिजली गुल होने के कारण पंप बंद रहा और लोगों को हैंडपंप और प्राकृतिक जलस्रोतों से पानी जुटाना पड़ा। हालांकि दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सुचारू होने से शाम को लोगों को योजना से पानी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें