फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपकोट-भराड़ी सड़क हुई बदहाल, वाहन चालकों में रोष

विज्ञापन
बागेश्वर के भराड़ी में सड़क पर गड्ढे दिखाते व्यापारी बसंत सिंह। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट से भराड़ी को जाने वाला मोटर मार्ग बदहाल हो गया है। टैक्सी स्टैंड के पास सड़क में बने गड्ढे लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। विभाग को कई बार सूचना देने के बाद भी गड्ढे नहीं भराए जाने से वाहन चालकों में रोष है। टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने जल्द सड़क में डामरीकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भराड़ी टैक्सी स्टैंड बाजार से पहले बना है। बाजार में प्रवेश करने वालों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। बारिश होने पर सड़क में बने गड्ढे पानी से लबालब भर जाते हैं। जिसके कारण हादसा होने का खतरा बना रहता है। टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने बताया कि गड्ढों के चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विवेक कोरंगा, पूर्व अध्यक्ष केवलानंद जोशी, व्यापार मंडल व्यवस्थापक बसंत बिष्ट, पूरन सिंह दानू, नंदन सिंह, नंदन कोरंगा, किशन सिंह आदि ने जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। इधर, लोनिवि के ईई संजय कुमार पांडेय ने कहा कि जल्द ही सड़क के गड्ढों का भरान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें