बागेश्वर के धरमघर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाते लोग। विज्ञप्ति
- फोटो : BAGESHWAR
धरमघर (बागेश्वर)। कपकोट की स्वीप (सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्णायक सहभागिता) टीम ने न्याय पंचायत सिमगड़ी में अभियान चलाकर मतदाताओं को जागरूक किया।
टीम ने लोगों से विधानसभा चुनाव में हरहाल में भागीदारी करने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में मतदान से ही बदलाव लाया जा सकता है। कहा कि सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान से लोकतंत्र को मजबूती मिलती है। टीम ने कहा कि किसी भी समस्या और शिकायत के निवारण के लिए टॉलफ्री नंबर 1950 में संपर्क किया जा सकता है। टीम ने लोगों को मतदान करने की शपथ भी दिलाई। स्वीप टीम में शामिल दयाल जोशी, हेम पाठक, राम चंद्र जोशी ने बताया कि मतदान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम में सिमगड़ी के प्रधान उत्तम सिंह राठौर, मझेड़ा की प्रधान मुन्नी देवी आदि थीं।