नगर पंचायत की ओर से यहां आयोजित उत्तरायणी मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कर्मी की टीम विजेता जबकि असों की टीम उप विजेता रही।
मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने विजेताओं, मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालोें, प्रदर्शनी लगाने वाले विभागों समेत मेले को आकर्षक बनाने में सराहनीय योगदान देने वालों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया।
सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल परिसर भराड़ी स्थित रामलीला भवन में नगर पंचायत अध्यक्ष चंपा देवी ने कहा कि मेलों के आयोजन से प्राचीन संस्कृति, लोकगाथाओं की जानकारी मिलती है। मेले को भव्य, आकर्षक बनाने में जनप्रतिनिधियों, नगर क्षेत्र के विद्यालयों, सरकारी महकमों, पुलिस, प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला।
उन्होंने सभी के सहयोग के प्रति आभार जताया। अगले वर्ष मेले को और भी भव्य बनाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 3100 रुपये नकद, आकर्षक शील्ड जबकि उप विजेता टीम को 2100 रुपये, आकर्षक शील्ड भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन हरीश ऐठानी ने किया।
वहां ज्येष्ठ ब्लॉक उप प्रमुख हरीश शाही, अवकाश प्राप्त शिक्षक गिरीश चंद्र मिश्र, सभासदों में गिरीश चंद्र जोशी गिर्दा, बलवंत कपकोटी, दीपा तिरुवा, कमला ऐठानी, सरस्वती ऐठानी, नरेंद्र राम, हिम्मत ऐठानी, भाजपा नगर अध्यक्ष गीता ऐठानी, सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश ऐठानी बबलू, भरत गढ़िया, आरएस रावत, लक्ष्मीप्रसाद आर्य, बीसी जोशी, बीसी जोशी जोशी आदि थे।