फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: खड़लेख-भनार मोटर मार्ग पर छह करोड़ से डामरीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। पीएमजीएसवाई कपकोट ने खड़लेख-भनार मोटर मार्ग पर हॉट मिक्स डामरीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। लोनिवि ने लंबे समय से बदहाल नगर के गोमती पुल से गिरेछीना मार्ग के गड्ढों को भरने का कार्य शुरू कर दिया है जिस पर स्थानीय जनता और वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

पीएमजीएसवाई की खड़लेख-भनार मोटर मार्ग के आठ किलोमीटर हिस्से को आधुनिक तकनीक से सुधारा जा रहा है। छह करोड़ की लागत सड़क की सुरक्षा दीवारों का निर्माण, कॉजवे, कलवर्ट और पक्की नालियों का निर्माण किया जा रहा है। सड़क के पूरी तरह तैयार होने से न्याय पंचायत भनार और आसपास की एक बड़ी ग्रामीण आबादी का जिला मुख्यालय से सफर बेहद आसान और सुरक्षित हो जाएगा।

गोमती पुल से गिरेछीना मार्ग के गड्ढे भरने से मिली राहत
लोनिवि बागेश्वर की ओर से नगर क्षेत्र के गोमती पुल से गिरेछीना रोड पर पैचवर्क का काम शुरू कर दिया है। लंबे समय से इस व्यस्ततम मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए थे जिसके कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो रहे थे और वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंच रहा था। स्थानीय निवासियों की ओर से उठाई जा रही मांग के बाद विभाग ने लेबर और मशीनरी लगाकर इन गड्ढों को भरने का काम शुरू किया है जिससे नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन


कोट
खड़लेख-भनार मोटर मार्ग क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है। छह करोड़ की लागत से इसके प्रथम आठ किलोमीटर में हॉट मिक्स डामरीकरण के साथ ड्रेनेज और सुरक्षा दीवारों का काम कराया जा रहा है। विभाग की ओर से तकनीकी टीम को कार्य की गुणवत्ता और मानकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। - अंबरीश रावत, ईई, पीएमजीएसवाई, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें