गरुड़ (बागेश्वर)। नगर के वार्ड दर्शानी मुख्य बाजार में उस समय अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक नेवला वहां पहुंच गया। वन्यजीव के इस तरह अचानक पहुंचने से वहां मौजूद व्यापारियों, ग्राहकों और राहगीरों में डर का माहौल बन गया।
रविवार को बाजार में वन्यजीव के घुसने की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभासद अंकित जोशी ने वन विभाग को सूचना दी। इस पर वन दरोगा अनुराधा जोशी और वन रक्षक चंदन सिंह रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे। वनकर्मियों ने सावधानी के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने नेवले को सुरक्षित पकड़ा और उसे सुरक्षित छोड़ने की बात कही। संवाद