फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनर्सा में ताइक्वांडो प्रशिक्षण शुरू

Sat, 30 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व शिक्षा अभियान के बालिका शिक्षा कार्यक्रम में 45 दिनी ताइक्वांडो प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उद्घाटन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केदार सिंह खेतवाल ने किया। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा के लिए ताइक्वांडो के करतबों की जानकारी होनी जरूरी है।
विज्ञापन


 प्रशिक्षक विवेक जोशी ने बालिकाओं को ताइक्वांडो के विभिन्न मुद्राओं के बारे में बताया। प्रधानाध्यापक दीपेंद्र कुमार भट्ट ने बच्चों से प्रशिक्षण पूरे मनोयोग से लेने को कहा। वहां ग्राम प्रधान गीता खेतवाल, पूर्व प्रधान दीवान सिंह खेतवाल, रोजिला खान, कला जोशी और यासमीन खातून आदि थे।

इधर नगर के राजकीय बालिका इंटर कालेज में ताइक्वांडो प्रशिक्षण का समापन हो गया है। प्रशिक्षिका अनीता ने छात्राओं से विभिन्न किस्म के अभ्यास कराए। अव्वल बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


 एसएमसी अध्यक्ष भावना भंडारी ने  ताइक्वांडो की उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्या शोभा टम्टा ने बच्चों को शुभकानाएं दीं। वहां व्यायाम शिक्षिका अंजू दिगारी, हेमा पाठक और सरोज टम्टा आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें