फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर में भाजपा का धरना।

Sat, 30 Jan 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के नारी निकेतन में दो संवासिनियों के साथ हुए दुष्कर्म के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सभा में वक्ताओं ने कहा कि राज्य की लचर कानून व्यवस्था के लिए महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सभा में चेतावनी दी गई कि यदि घटना की शीघ्र सीबीआई जांच नहीं कराई गई तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

शुक्रवार सुबह भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गीता ऐठानी के नेतृत्व में लोनिवि तिराहा स्थित पंत पार्क में जमा हुए और धरना प्रदर्शन किया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि देहरादून में निकेतन में दो संवासिनियों के साथ दुष्कर्म हुआ और उनकी संदिग्ध हालत में मृत्यु भी हो गई, लेकिन इतनी बड़ी घटना को शासन ने गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के नाम पर लीपापोती कर दोषियों को बच निकलने का मौका दिया है। धरना देने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष उमा बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा आर्या, भगवती धपोला, गीता देवी, कलावती दीवान, कमला देवी, भावना, विमला कपकोटी, जीवंती कांडपाल, सविता नगरकोटी, जानकी पांडे, देवकी देवी, सावित्री कपकोटी, भगवती देवी, लक्ष्मी देवी, मथुरा प्रसाद, मदन आगरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें