कपकोट के रिकॉर्ड होल्डर हरिमोहन सिंह ऐठानी।
- फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। भराड़ी कपकोट के मोहल्ला ऐठाण निवासी हरिमोहन सिंह ऐठानी ने द्विघात समीकरण का मूल निकालने के सूत्र का सत्यापन किया था। इसके लिए उनका नाम ओएमजी बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र की आनंद श्री संस्था के संस्थापक डॉक्टर दिनेश गुप्ता ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया।
इससे पहले हरिमोहन का नाम लिम्का नेशनल रेकॉर्ड लिम्का, वर्ल्ड रिकॉर्ड, यूनिवर्सल रिकॉर्ड, फोरम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंडियन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑनलाइन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, इंटरनेशनल वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड, मैथ जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड, असम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड सहित कई जगह अपना नाम दर्ज कर सकते हैं।