बागेश्वर में खुद चली केमू की बस से खाई में गिरा डंपर।
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। केमू बस अड्डे के पास खड़ी केमू की बस बिना चालक के चल पड़ी। इसकी चपेट में आकर डंपर खाई में जा गिरा। संयोग से उस समय बस और डंपर में कोई सवार नहीं था।
केमू की बस (यूके04पीए1107) बुधवार रात अड्डे पर खड़ी थी। बृहस्पतिवा रसुबह पांच बजे हल्द्वानी जाने से पहले चालक ने बस को स्टार्ट किया। इंजन को गर्म करने के लिए बस को स्टार्ट छोड़कर चालक बस से उतर गया।
इसी दौरान अचानक बस तेज गति से आगे बढ़ गई और सामने खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर खाई में गिर गया। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई।
बागेश्वर में खुद चलने से दुर्घटनाग्रस्त केमू की बस।- फोटो : BAGESHWAR