बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका में मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हेलमट विषय पर हुई लेखन प्रतियोगिता में अंकित कुमार और करन कुमार की जोड़ी ने पहला पुरस्कार प्राप्त किया। पहले से चौथा स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन मानक क्लब की ओर से किया गया। प्रतियोगिता में 11 समूहों ने भागीदारी कर अपने लेखन का हुनर प्रदर्शित किया। मानक लेखन में कृष्णा भट्ट और विवेक सिंह मेहरा की जोड़ी दूसरे, आयुष मेर और मोहित कुमार तीसरे, अभिनव टम्टा और पवन दानू की जोड़ी चौथे स्थान पर रही।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) प्रधानाचार्य डॉ. शैलेंद्र सिंह धपोला रहे। प्रधानाचार्य दीप चंद्र जोशी ने हेलमेट की उपयोगिता, आईएसआई मार्का, हालमार्क, एगमार्ग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहां पर प्रेम प्रकाश जोशी, हेमलता लोहनी, जितेंद्र जोशी, संजय टम्टा आदि मौजूद रहे।
शिवानी और सुहानी रहे प्रथम
अल्मोड़ा। राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से गठित मालक क्लब में स्टैंडर्ड राइटिंग प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में हाइजनबर्ग टीम की शिवानी पांडे और सुहानी बिष्ट प्रथम, प्रोफेसर यशपाल टीम के गौरव नेगी और वैभव साह द्वितीय, बोस ग्रुप के सिमरन कनवाल और बेनिका नेगी तृतीय रहे। प्लैंक ग्रुप के मयंक मेहता और हेम आर्या को सांत्वना पुरस्कार दिया दया। मुख्य अतिथि विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनुराधा भारती थीं। वहां पर प्रधानाचार्य डॉ. डीडी तिवारी, मानक क्लब के मेंटर डॉ. कपिल नयाल, शिवानी पांडे, वैभव साह, संजय पांडे, टीडी भट्ट, भावना वर्मा, निर्मल पंत, प्रदीप सलाल आदि थे।